फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   800 liters of raw liquor recovered FIR on 16 in Gorakhpur

गोरखपुर डीएम की बड़ी कार्रवाई: 800 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन दिन के अभियान में 16 पर एफआईआर

Fri, 06 Aug 2021 09:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 09:15 PM IST
सार

तीन दिन के अभियान में 16 पर एफआईआर, 1000 लीटर कच्ची शराब बरामद, 20100 किग्रा लहन नष्ट किया।

विज्ञापन
800 liters of raw liquor recovered FIR on 16 in Gorakhpur
जेसीबी से लहन नष्ट कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित अमरूतानी समेत कच्ची शराब के कई ठिकानों पर शुक्रवार को औचक छापा मारकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 800 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही 200 क्विंटल लहन नष्ट की गई। दो धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर भी कराई गई।

विज्ञापन


यह कार्रवाई डीएम विजय किरन आनंद और एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु के निर्देश पर कच्ची शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में आबकारी, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने की। चार अगस्त से चल रहे अभियान के दौरान अब तक 1000 लीटर कच्ची शराब बरामद की जा चुकी है। जबकि 20100 किग्रा लहन नष्ट कराई गई। वहीं इस धंधे में लगे 16 लोगों पर एफआईआर कराई गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सीओ कोतवाली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा व चौकी इंचार्ज ट्रांसपोर्ट नगर अनूप कुमार मिश्रा ने अमरूतानी में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम ने जेसीबी मशीन और ड्रोन कैमरे की भी मदद ली। तीन घंटे से अधिक समय तक जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कराकर बड़ी मात्रा में शराब व लहन नष्ट कराने के साथ ही भट्टियों को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अपर नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को पादरी बाजार, कौआबाग और असुरन में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ, थानाध्यक्ष गोरखनाथ व आबकारी निरीक्षक के साथ देशी, विदेशी मदिरा एवं बियर की दुकानों की जांच की गई। साथ ही अवैध शराब के संभावित विक्रय स्थलों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed