फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   70 thousand rupees looted from Delhi businessman in Gorakhpur

गोरखपुर: दिल्ली के स्टेशनरी व्यापारी से झपट्टा मारकर छीना बैग, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 31 Oct 2021 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Oct 2021 01:58 PM IST
सार

दिल्ली के सादातपुर करावल नगर निवासी अजीत कुमार झा घर से ही स्टेशनरी के प्लास्टिक सामानों का व्यापार करते हैं। वह बनारस, गोरखपुर आदि शहरों में सामान भेजते हैं और वसूली करते हैं। उनके बैग में वसूली के लगभग 70 हजार रुपये व चेक बुक व अन्य सामान थे। 

विज्ञापन
70 thousand rupees looted from Delhi businessman in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से गोरखपुर आए स्टेशनरी व्यापारी का बैग शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गए। घटना शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस लाइंस के पास हुई जब व्यापारी बक्शीपुर इलाके से वसूली कर रिक्शे द्वारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। घटना के बाद उन्होंने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद जटेपुर चौकी इंचार्ज व कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार की देर रात अज्ञात उचक्कों पर चोरी का केस दर्ज किया। व्यापारी के अनुसार बैग में वसूली के 70 हजार रुपये, चेकबुक व कुछ सामान थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सादातपुर करावल नगर निवासी अजीत कुमार झा घर से ही स्टेशनरी के प्लास्टिक सामानों का व्यापार करते हैं। वह बनारस, गोरखपुर आदि शहरों में सामान भेजते हैं और वसूली करते हैं। बीते बुधवार को वह दिल्ली से बनारस गए और वहां सामान देकर 30 हजार रुपये वसूली किया। बनारस से वह गुरुवार की रात गोरखपुर आए और होटल में कमरा लेकर रुके।
विज्ञापन


शुक्रवार को व्यापारी बक्शीपुर के चार दुकानदारों के वहां सामान दिए और 40 हजार रुपये वसूली करके रिक्शे से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। बनारस व गोरखपुर में वसूले गए कुल 70 हजार रुपये उन्होंने बैग में रखा था। शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे जैसे ही वह पुलिस लाइंस के पास पहुंचे तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद आसपास दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी ने शोर मचाया और डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज जटेपुर मौके पर पहुंचे और व्यापारी तथा आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। व्यापारी की तहरीर के आधार पर चौकी इंचार्ज के जांच रिपोर्ट के आधार पर कैंट पुलिस ने शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया।

 
दीपावली के नाते ज्यादा हुई थी वसूली
व्यापारी अजीत कुमार झा के अनुसार उनका स्टेशनरी का व्यापार है। वह गोरखपुर के बक्शीपुर स्थित चार व्यापारियों व बनारस के चार व्यापारियों के यहां सप्लाई करते हैं। पहले वह बनारस गए वहां से गोरखपुर आए। बक्शीपुर से वसूली कर वह रिक्शे से दिल्ली जाने हेतु रेलवे स्टेशन जा रहे थे। हर बार की अपेक्षा दीपावली होने के नाते वसूली की रकम ज्यादा थी। पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें मौका ही नहीं दिया और अचानक बैग छीन लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed