{"_id":"61a887305bc651219c0d9e74","slug":"7-82-lakh-families-will-get-free-edible-oil-pulses-and-salt-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जिले में 7.82 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त खाद्य तेल, दाल-नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जिले में 7.82 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त खाद्य तेल, दाल-नमक
Thu, 02 Dec 2021 02:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:13 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने सभी अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक मुफ्त राशन के साथ एक किलोग्राम चना या दाल, एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक और एक लीटर सरसों, या रिफाइंड ऑयल निशुल्क वितरण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राशन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सभी 7,82,422 अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन के साथ एक किलोग्राम दाल, एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक और एक लीटर खाद्य तेल निशुल्क वितरित करने की तैयारी शुरू हो गई है। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से मंडल के सभी जनपदों को आपूर्ति शुरू कर दी गई है। स्टॉक उपलब्ध होने पर दस दिसंबर के बाद जिला पूर्ति विभाग लाभार्थियों को खाद्यान्न, नमक और तेल का निशुल्क वितरण शुरू करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सभी अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक मुफ्त राशन के साथ एक किलोग्राम चना या दाल, एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक और एक लीटर सरसों, या रिफाइंड ऑयल निशुल्क वितरण करने का निर्णय लिया है। योजना के लाभार्थियों की संख्या अक्तूबर 2021 में राशन लेने वालों के आधार पर तय की गई है।
विज्ञापन
वर्तमान में जिले में 7,84,560 राशन कार्ड धारक हैं लेकिन अक्तूबर में महज 7,82,422 लाभार्थियों ने ही राशन लिया था। जिला आपूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 7,82,422 राशनकार्ड धारकों को दाल, खाद्य तेल और नमक उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार विभाग की ओर से गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज जिलों के लिए 2567.208 क्विंटल दाल, इतना ही नमक और 25,67,208 लीटर तेल का स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है।
प्रभारी संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि खाद्य तेल, नमक एवं दाल का उचित मूल्य दुकानों से वितरण किया जाना है। स्टॉक का आवंटन कर दिया गया है। आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही पूरा स्टॉक उपलब्ध हो जाने के बाद पूर्ति विभाग की ओर से कोटे की दुकानों तक खाद्य सामग्री पहुंचा दी जाएगी।