फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   648 crore district plan will be approved today

Gorakhpur News: 648 करोड़ की जिला योजना को आज मिलेगी मंजूरी, सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे प्रभारी मंत्री

Sat, 25 Mar 2023 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Mar 2023 10:41 AM IST
सार

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना जिला योजना की बैठक के बाद रात आठ बजे एनेक्सी भवन सभागार में पत्रकारवार्ता कर मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। रात को ही प्रभारी मंत्री लखनऊ लौट जाएंगे।

 

विज्ञापन
648 crore district plan will be approved today
प्रभार मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरक्षनगरी में विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित 648.76 करोड़ की जिला योजना को शनिवार को मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में शाम सात बजे से एनेक्सी भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन


इस बार तैयार प्रस्ताव में सबसे अधिक 60.79 करोड़ रुपये का बजट सड़क एवं पुल के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह आवास योजना (ग्रामीण आवास) के लिए 60 करोड़, प्राथमिक शिक्षा के लिए 46.45 करोड़, माध्यमिक शिक्षा के लिए 19.95 करोड़, समाज कल्याण के लिए 26.76 करोड़, महिला कल्याण के लिए 17.64 करोड़ का खर्च प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एसएसएफ ने संभाली एयरपोर्ट की सुरक्षा, अब पुलिस करेगी सिर्फ सहयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की वजह से पिछले दो साल से जिला योजना के बजट में वृद्धि नहीं हो रही है। वर्ष 2020- 21 में 648.76 करोड़ के सापेक्ष 470.08 करोड़ रुपये खर्च हुए जबकि 2021-22 में 570.59 करोड़ रुपये खर्च हुए।

सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे प्रभारी मंत्री
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना जिला योजना की बैठक के बाद रात आठ बजे एनेक्सी भवन सभागार में पत्रकारवार्ता कर मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। रात को ही प्रभारी मंत्री लखनऊ लौट जाएंगे।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed