फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSF took over airport security in Gorakhpur

Gorakhpur News: एसएसएफ ने संभाली एयरपोर्ट की सुरक्षा, अब पुलिस करेगी सिर्फ सहयोग

Sat, 25 Mar 2023 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Mar 2023 10:20 AM IST
सार

13 सितंबर 2020 को उप्र सरकार ने एक विशेष सुरक्षा बल का गठन किया । बिना वारंट गिरफ्तार करने और बिना वारंट तलाशी लेने का अधिकार है। एडीजी स्तर के आईपीएस अफसर इसके मुखिया हैं।

विज्ञापन
SSF took over airport security in Gorakhpur
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरपोर्ट की सुरक्षा अब उप्र एसएसएफ (उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) ने संभाल ली है। दिल्ली से ट्रेनिंग लेकर लौटे 73 जवानों को सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। इस फोर्स का गठन प्रदेश सरकार ने किया है और इसे कई विशेष अधिकार दिए गए है। सबसे बड़ी बात यह है कि फोर्स को जांच और गिरफ्तारी के लिए किसी से वारंट लेने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उप्र एसएसएफ में पीएसी और उत्तर प्रदेश पुलिस से शामिल किए गए तेज तर्रार पुलिस वालों को शामिल किया गया। सभी का दिल्ली में सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की तर्ज पर प्रशिक्षण कराया गया है। इसके बाद इन्हें पहले चरण में एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ओवरलोड जेल से 327 सजायाफ्ता बंदी जाएंगे मऊ, क्षमता से दोगुना से अधिक हैं कैदी
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक पुलिस सुरक्षा में मदद करेगी। दूसरे चरण में एसएसएफ के जवानों को कचहरी व गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एसएसएफ का गठन राज्य सरकार ने केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की तर्ज पर किया है। गोरखपुर समेत प्रदेश के पांच शहरों में बटालियन का गठन किया गया है।
 

आम फोर्स से यह है अलग

13 सितंबर 2020 को उप्र सरकार ने एक विशेष सुरक्षा बल का गठन किया । बिना वारंट गिरफ्तार करने और बिना वारंट तलाशी लेने का अधिकार है। एडीजी स्तर के आईपीएस अफसर इसके मुखिया हैं। इस फोर्स के पास सिर्फ मेट्रो रेल, हवाई अड्डों, औघोगिक संस्थानों, अदालतों, धार्मिंक स्थानों, बैंकों की सुरक्षा की ही जिम्मेदारी दी जाएगी।

एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल ने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा विशेष बल संभाल रही है। इसमें पीएसी और पुलिस वालों को शामिल किया गया है। विशेष प्रशिक्षण के बाद इनकी तैनाती कर दी गई है। यूपी पुलिस भी साथ में लगी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed