{"_id":"641e8280e03051548302fb15","slug":"648-crore-district-plan-will-be-approved-today-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 648 करोड़ की जिला योजना को आज मिलेगी मंजूरी, सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 648 करोड़ की जिला योजना को आज मिलेगी मंजूरी, सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे प्रभारी मंत्री
Sat, 25 Mar 2023 10:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:41 AM IST
सार
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना जिला योजना की बैठक के बाद रात आठ बजे एनेक्सी भवन सभागार में पत्रकारवार्ता कर मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। रात को ही प्रभारी मंत्री लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन
प्रभार मंत्री सुरेश कुमार खन्ना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरक्षनगरी में विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित 648.76 करोड़ की जिला योजना को शनिवार को मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में शाम सात बजे से एनेक्सी भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक होगी।
इस बार तैयार प्रस्ताव में सबसे अधिक 60.79 करोड़ रुपये का बजट सड़क एवं पुल के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह आवास योजना (ग्रामीण आवास) के लिए 60 करोड़, प्राथमिक शिक्षा के लिए 46.45 करोड़, माध्यमिक शिक्षा के लिए 19.95 करोड़, समाज कल्याण के लिए 26.76 करोड़, महिला कल्याण के लिए 17.64 करोड़ का खर्च प्रस्तावित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: एसएसएफ ने संभाली एयरपोर्ट की सुरक्षा, अब पुलिस करेगी सिर्फ सहयोग
विज्ञापन
कोरोना की वजह से पिछले दो साल से जिला योजना के बजट में वृद्धि नहीं हो रही है। वर्ष 2020- 21 में 648.76 करोड़ के सापेक्ष 470.08 करोड़ रुपये खर्च हुए जबकि 2021-22 में 570.59 करोड़ रुपये खर्च हुए।
सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे प्रभारी मंत्री