{"_id":"642a9757ace0e46f7307ece6","slug":"60-lakh-rupees-recovered-from-car-trunk-in-maharajganj-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महराजगंज में कार की डिक्की से 60 लाख रुपये बरामद, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महराजगंज में कार की डिक्की से 60 लाख रुपये बरामद, जांच शुरू
Mon, 03 Apr 2023 03:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:13 PM IST
सार
थानाध्यक्ष महेंद्र यादव और एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर घोष की टीम ने घेरा बंदी कर कार को रोककर तलाशी ली, तो कार की डिक्की से भारतीय नोटों से भरा बैग बरामद किया। कार समेत चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य तिराहे पर सोमवार सुबह पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक कार को रोककर जांच के दौरान कार की डिक्की में भारतीय नोटों से भरा बैग बरामद किया है।
जीएसटी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर रुपये के स्रोत को पता करने में जुटे हैं। कैश कहां जा रहा था। रकम किसके थे, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के शिवपुरी निवासी एक युवक कार से गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रहा था, जैसे ही कोल्हुई बाजार के मुख्य तिराहे पर पहुंचा। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव और एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर घोष की टीम ने घेरा बंदी कर कार को रोककर तलाशी ली, तो कार की डिक्की से भारतीय नोटों से भरा बैग बरामद किया।
इसे भी पढ़ें: लिंक एक्सप्रेस-वे में किसान मिट्टी देने को तैयार नहीं, 9 माह में 40 फीसदी काम होगा कैसे
विज्ञापन
कार समेत चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार चालक अपना नाम रोहित यादव निवासी थाना कैंट जनपद गोरखपर बताया। करीब 68 लाख से अधिक कैश बरामद हुआ है। रुपयों की जांच के लिए सीओ फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र, जीएसटी टीम, क्राइम ब्रांच एवं अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। पूछताछ में युवक ने रुपयों का संबंध कारोबार से बताया है, लेकिन रुपया कहां से आ रहा है इसका जवाब नहीं दिया।
थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि 68 लाख भारतीय रुपये से भरा बैग बरामद हुआ है। इन रुपयों के जांच के लिए जीएसटी टीम, क्राइम ब्रांच और अन्य एजेंसियों को सूचित कर बुलाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन