{"_id":"6a2b1d94ef70f5ef610342b5","slug":"5842-applications-received-for-llb-and-ba-llb-at-the-faculty-of-law-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1351225-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय : छात्रों को रास आ रही कानून की पढ़ाई, बीए की भी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय : छात्रों को रास आ रही कानून की पढ़ाई, बीए की भी मांग
विज्ञापन
गोरखपुर। कानून की पढ़ाई को लेकर छात्रों का रुझान बढ़ रहा है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आए आवेदनों में इसके स्पष्ट संकेत दिख रहे हैं। इसके लिए अब तक कुल 5842 आवेदन आए हैं। अधिक आवेदन सबसे अधिक सीटों वाला बीए ऑनर्स दूसरे और बीएससी बायोलॉजी ग्रुप आवेदन के मामले में तीसरे स्थान पर है।
डीडीयू में वर्तमान सत्र में प्रवेश के लिए 10 जून तक कुल 30,644 आवेदन आए थे। एलएलबी की 330 सीटों के लिए 3212 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसी तरह बीए-एलएलबी की 132 सीटों के लिए 2630 आवेदन आए हैं। बीए ऑनर्स के लिए अब तक कुल 3549 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी बायोलॉजी के 2932, बीएससी गणित के लिए 1558, बीएससी कृषि के लिए 1218, बीफार्म के लिए 865 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परास्नातक में एमएससी जूलाॅजी के लिए सर्वाधिक 764 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के कारण विद्यार्थियों का भरोसा बढ़ रहा है। समयबद्ध तरीके से इस बार प्रवेश प्रक्रिया संचालित होगी।