{"_id":"5f1eaf2c9fc7ce61016c03f5","slug":"58","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में चेयरमैन के परिवार के छह सदस्य समेत 58 मिले कोरोना पॉजिटिव, 11 पुलिस कर्मी भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में चेयरमैन के परिवार के छह सदस्य समेत 58 मिले कोरोना पॉजिटिव, 11 पुलिस कर्मी भी संक्रमित
Mon, 27 Jul 2020 04:11 PM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Jul 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन के पिता व परिवार के पांच अन्य सदस्य समेत 58 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही सीओ सदर ऑफिस के सात पुलिस कर्मी और दुधारा थाने के चार पुलिस कर्मी भी शामिल है। सीएमओ कार्यालय के दो कर्मी भी पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 58 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन के पिता और उनके परिवार के पांच अन्य सदस्य शामिल है। जबकि चेयरमैन समेत परिवार के 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- सैनिटाइज किए शव से नहीं होता संक्रमण, बस रखें ये सावधानी
विज्ञापन
सीओ सदर के ऑफिस के सात पुलिस कर्मी और दुधारा थाने के चार पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव मिले है। सीएमओ ऑफिस के दो कर्मी भी पॉजिटिव मिले है। भैसाखूंट गांव के आठ लोग, मैलानी के तीन, मुसहरा के तीन, कोल्हूगाडा के दो, समदा के दो, सिसई, तुनियहवा, बहबोलिया,ब्रहमचारी ,अंसार टोला के एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले है।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 779 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि दस लोगों की मौत हो चुकी है। 232 लोग एक्टिव है। जबकि 548 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। 97 जगह कंटेमेंट जोन बनाया गया है।