{"_id":"6a6bb9b243947921e405f708","slug":"56-participants-took-part-in-the-speech-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1402946-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाषण प्रतियोगिता में 56 ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाषण प्रतियोगिता में 56 ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित दीक्षोत्सव-2026 की श्रृंखला में शुक्रवार को तरंग सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से भाषण प्रतियोगिता ललित कला एवं संगीत विभाग के सभागार में हुई। इसमें विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के 56 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने डिजिटल युग के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। सोशल मीडिया के प्रभाव, तकनीक के बढ़ते उपयोग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की शिक्षा में भूमिका तथा डिजिटल संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। प्रतियोगिता से पहले तरंग सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की निदेशक एवं ललित कला एवं संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।