फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   48000 plants in gorakhpur zoo

चिड़ियाघर में 48 हजार पौधे रोपे, चहुंओर दिखेगी हरियाली

Mon, 06 Jul 2020 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
48000 plants in gorakhpur zoo
चिड़ियाघर में 48 हजार पौधे रोपे, चहुंओर दिखेगी हरियाली
विज्ञापन

गोरखपुर। चिड़ियाघर में आनेवाले लोगों को कुछ दिनों के बाद चहुंओर हरियाली नजर आएगी। वन विभाग ने इसी मंशा के साथ चिड़ियाघर से पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने पहला पौधा रोपा। इसके बाद एडीजी दावा शेरपा, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के साथ वन विभाग के आला अफसरों ने बारी-बारी पौधे लगाए।
वन विभाग ने चिड़ियाघर में ऐसी तैयारी की है कि चिड़ियाघर शुरू होने के साथ हर तरफ नजारा हरा-भरा दिखेगा। यहां 48 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के बाद बाउंड्री के अंदर चारों तरफ इन्हें लगाया जाएगा। जन भागीदारी से भी वन विभाग पौधों को सुरक्षित रखने का प्रयास करेगा। इसके अलावा बड़े पैमाने पर अतिरिक्त पौधे नर्सरियों में रखे जाएंगे ताकि यहां पौधों के सूखने अथवा नष्ट होने की स्थिति में तत्काल प्रतिस्थानी पौधे लगाए जा सकें। जिले में वन विभाग की तरफ से 36 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य था। इसे सुबह से लेकर शाम तक रोपने का काम चलता रहा। इन पौधों में अधिकांश पौधे चिड़ियाघर, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, स्पोर्ट्स स्टेडियम अथवा ऐसे स्थानों पर रोपे गए जहां बाउंड्री की व्यवस्था है। इससे पौधों को तेज हवा की वजह से अधिक नुकसान नहीं होगा। गोरखपुर मंडल में एक करोड़ 17 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य था। लेकिन डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि नर्सरियों में लगभग दो करोड़ पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के तुलना में ग्रामीण इलाकों, स्कूलों, वन क्षेत्रों में, सड़क किनारे इन्हें लगाया जाएगा। बताया कि अनुमानित दो करोड़ के आसपास पौधे गोरखपुर मंडल में ही रोपे गए। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक दीपक कुमार, पशु चिकित्साधिकारी चिड़ियाघर, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, रोहित सिंह, निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक डीबी सिंह समेत वन विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होते हैं
भविष्य की रक्षा करनी है तो वर्तमान में ही करनी पड़ेगी। इसका अकेला रास्ता है पर्यावरण संरक्षण का और इसे बनाए रखने का सुलभ रास्ता है पौधरोपण। 2014 से लगातार प्रयास किया जाता है कि पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण किया जाएगा। तबसे लेकर आजतक 13 हजार वर्ग किलोमीटर में पौधरोपण किया गया है। शहर के कई इलाकों में सड़कों और मकानों के बीच में काफी रास्ता है। इन जगहों पर भी पौधरोपण किया जाएगा। मंगलवार को वन विभाग के साथ बैठक के बाद शहर की कॉलोनियों में भी पौैधरोपण अभियान की शुरुआत होगी।
-डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, नगर विधायक
अभियान में लक्ष्य से भी ज्यादा लगे पौधे : कमिश्नर
गोरखपुर। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बताया है कि रविवार को पौधरोपण अभियान में मंडल में 103 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। मंडल में लगभग एक करोड़ 17 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था, जिसे मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों, आम लोगों और किसानों के सहयोग से हासिल कर लिया गया। देवरिया में 103 प्रतिशत, महराजगंज में 110 प्रतिशत, कुुशीनगर में 100 प्रतिशत और गोरखपुर में 102 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त किया गया।
फॉरेस्टर अफसर की बेटियों ने बनाई रंगोली
डीएफओ अविनाश कुमार के ऑफिस में ही तैनात फॉरेस्ट अफसर महेंद्र प्रताप सिंह की दो बेटियों ने चिड़ियाघर में पौधरोपण वाली जगह पर रंगोली बनाई। बड़ी बेटी मांडवी ने एमबीए की पढ़ाई पुणे आईआईबीएस कॉलेज से की है। छोटी बहन जाह्नवी के साथ रंगोली बनाने की इजाजत मांगी। इंटरनेट से डिजाइन देखकर इसे बनाया। पढ़ाई के बाद ही मांडवी की नौैकरी एक निजी कंपनी में लग गई थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्हें घर आना पड़ा।

केनरा बैंक ने लगाए 500 पौधे
केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट दीपक कुमार, डीएफओ अविनाश कुमार, पर्यावरणविद् भुवनेश्वर पांडेय, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुणेंद्र पांडेय, प्रमुख सहायक महाप्रबंधक सुनील यादव, उत्तम कुमार पाठक, मंडल प्रबंधक दयानाथ राव व राजन प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed