फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   46 found corona Positive including a doctor in Gorakhpur

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में एक डॉक्टर समेत 46 मिले कोरोना संक्रमित, 653 सक्रिय रोगी

Mon, 07 Feb 2022 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Feb 2022 10:11 AM IST
सार

सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,304 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 64,794 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन
46 found corona Positive including a doctor in Gorakhpur
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। रविवार को एक डॉक्टर, चार बच्चे और किशोर समेत 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 96 लोगों ने कोरोना को मात दी। किसी की जान नहीं गई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 653 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में इलाहीबाग के एक निजी डॉक्टर व खजनी का 12 साल का बच्चा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार लोग शामिल हैं। दो एमबीबीएस के छात्र भी संक्रमित मिले हैं। खोराबार की 14 वर्षीय किशोरी, चरगांवा के 16 वर्ष व सरदार नगर के 15 वर्ष के किशोरों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


कौवाबाग रेलवे कॉलोनी के तीन लोग संक्रमित मिले हैं, इसमें दो लोग एक ही परिवार के हैं। भटहट के रहने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,304 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 64,794 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 857 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed