फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   45 lakh rupees stolen by breaking into a house in Gorakhpur's Kudhaghat area, caught on CCTV camera

Gorakhpur News: 20 मिनट में चोरों ने की 45 लाख रुपये की चोरी, हेलमेट पहन कर आए थे 3 चोर-CCTV में कैद

Sun, 04 May 2025 05:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 04 May 2025 05:06 PM IST
सार

शाम में करीब 7.55 बजे पल्सर सवार तीन अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे। बाइक आराम से खड़ी की और फिर मेरे घर का दरवाजा खोल अंदर दाखिल हो गए। जिस समय तीनों चोर घर के अंदर दाखिल हो रहे थे, उस समय मेरे पड़ोसी भी बाहर से आकर अपना दरवाजा खोल दाखिल हो रहे थे।

विज्ञापन
45 lakh rupees stolen by breaking into a house in Gorakhpur's Kudhaghat area, caught on CCTV camera
घर में घुसते चोरों की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एम्स थाने के कुनराघाट स्थित आवास विकास कालोनी में एक रेस्टोरेंट संचालक के घरल को शनिवार की शाम चोरों ने अपना निशाना बनाया। लोगों के आवाजाही के बीच हेलमेट पहनकर तीन चोर घर में दाखिल हुए और महज 20 मिनट में घर की आलमारी में रखा 35 लाख रुपये का गहना व दस लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि चोर कितने बेखौफ थे। बाइक के आते हैं और घर के सामने खड़ी कर सीधे घर में घुस जाते हैं। घर में घुसते वक्त पड़ोसी बाइक पर बाहर थे, लेकिन फिर भी बिना डरे सीधे घर में घुसे और अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। पड़ोसी की सूचना पर ही बेटे देवांश ने पिता मानवेंद्र को सूचना दी।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। एम्स थाने में घटना के संबंध में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया गया है। झंगहा थाने के डीहघाट निवासी मानवेंद्र नारायण राय पुत्र महेंद्र नारायण राय शहर के झारखंडी कुनराघाट के आवास विकास कॉलोनी में मकान बनवा कर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी सीमा राय डीहघाट में शिक्षिका है। उनका पुत्र ऑनलाइन काम करता है। तहरीर में मानवेंद्र नारायण राय ने बताया कि शाम 7.25 बजे घर से महज कुछ दूरी स्थित अपने रेस्टोरेंट बैठक में था। शाम में मेरी पत्नी भी वहां आ गई। घर पर सिर्फ मेरा पुत्र देवांश राय ही मौजूद था, जो तीसरी मंजिल पर अपने कार्य को कर रहा था।

शाम में करीब 7.55 बजे पल्सर सवार तीन अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे। बाइक आराम से खड़ी की और फिर मेरे घर का दरवाजा खोल अंदर दाखिल हो गए। जिस समय तीनों चोर घर के अंदर दाखिल हो रहे थे, उस समय मेरे पड़ोसी भी बाहर से आकर अपना दरवाजा खोल दाखिल हो रहे थे।

चेहरा ढ़के तीनों चोर मेरे घर में घुसे और महज 20 मिनट में मेरी पत्नी के पर्स से आलमारी की चाभी निकाल 35 लाख रुपये के गहने व दस लाख रुपये नगदी लेकर मोहल्ला होते हुए निकल लिए। चोरी गए गहनों में दो अदद हार, बड़ा मंगलसूत्र, छोटा मंगलसूत्र, दो लेडीज चैन, 5 गोल्ड रिंग, तीन डायमंड रिंग, तीन अगूठी, एक ब्रेशलेट शामिल था।


इधर, सीसी फुटेज में चोर प्रदूषण चौराहे की तरफ से सीसीटीवी फुटेज में आते हुए दिख रहे है। चोरी की घटना के बाद तीनों मोहल्ले के रास्ते आराम से निकलते हुए दिख रहे है। एम्स थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed