फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   42 police personnel, including seven Sub-Inspectors, transferred to Police Lines for negligence.

पुलिस महकमे में हड़कंप: लापरवाही पड़ी भारी, SSP ने 7 दरोगा समेत 42 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

Sun, 26 Jul 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
42 police personnel, including seven Sub-Inspectors, transferred to Police Lines for negligence.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

पुलिसिंग में लापरवाही और कार्य व्यवहार को लेकर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कार्रवाई के तहत विश्वविद्यालय और ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारियों समेत सात उपनिरीक्षकों, दो मुख्य आरक्षियों और 33 आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी ने विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी गिरीश मिश्र और ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा कैंट थाने में तैनात शशि रंजन, गुलरिहा के अभिषेक कुशवाहा, खजनी के ओमप्रकाश, कैंपियरगंज के अमित सिंह और रामगढ़ताल के उपेंद्र कुमार पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


वहीं, गोरखनाथ थाने के मुख्य आरक्षी राजेश सिंह और कोतवाली के मुख्य आरक्षी आशुतोष यादव को भी लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात 33 आरक्षियों को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की जद में तिवारीपुर, एम्स चौकी, शाहपुर, गगहा, खजनी, कैंपियरगंज, झंगहा, गीडा, सहजनवां, बेलघाट, सिकरीगंज, चिलुआताल, रामगढ़ताल, बेलीपार, पिपराइच, उरुवा, राजघाट, कैंट, गुलरिहा, गोला, बड़हलगंज और चौरीचौरा क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पुलिसकर्मियों के कार्य व्यवहार, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति संतोषजनक प्रदर्शन नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed