फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   4100 health workers will be vaccinated at 43 booths in gorakhpur

43 बूथों पर आज 4100 कर्मियों को लगाई जाएगी वैक्सीन, जानिए कब होगा दूसरे चरण का टीकाकरण

Thu, 04 Feb 2021 12:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
4100 health workers will be vaccinated at 43 booths in gorakhpur
कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
कोविड टीकाकरण का पहला चरण आज पूरा हो जाएगा। चार फरवरी को होने वाले इस आखिरी चरण में 33 अस्पतालों पर 43 बूथों पर 4100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे के बीच इन बूथों पर टीकाकरण होगा।  
विज्ञापन


पांच फरवरी से दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत होनी हैं। इसके लिए विभाग ने करीब 20 हजार फ्रंट लाइन वर्करों की सूची तैयार की है। इसमें 16 हजार की ही सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड भी हो चुकी है। करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारियों की सूची विभाग के पास बुधवार को पहुंची है। जिसे अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व पहले चरण का टीका गुरुवार को लगाया जाएगा। विभाग ने इस बीच सूची में बदलाव करते हुए 6225 लोगों की जगह 4100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। बातया जा रहा है कि 8008 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची अभी जारी नहीं हुइ है। ऐसे में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों की सूची दूसरे चरण के पहले दिन पांच फरवरी को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में पहले दिन 300 फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगी वैक्सीन

दूसरे चरण के टीकाकरण की तैयारी भी तेज हो गई है। कर्मचारियों को दो सप्ताह में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हर सप्ताह दो दिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। पहले दिन 21 बूथ बनाए जाएंगे। इनमें  17 बूथों पर बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जबकि तीन बूथों पर 300 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण होगा। यह बूथ कमिश्नर कैंप कार्यालय, डीएम कार्यालय व नगर निगम में बनाए जाएंगे। वैक्सीनेटर हर बूथ पर तैनात किए हैं। हर बूथ पर वेटिंग एरिया, सत्यापन, टीकाकरण कक्ष व आब्जर्वेशन कक्ष बनाए गए हैं।
 
15 फरवरी को मापअप राउंड में लगेगा टीका
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जो स्वास्थ्य कर्मी अब तक टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। उन्हें आखिरी मौका 15 फरवरी दिया गया है। इस दिन मापअप राउंड आयोजित होगा। इसमें करीब छह हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed