{"_id":"616d80ea0969c871fd17a815","slug":"4000-corona-samples-taken-daily-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता: गोरखपुर में अचानक बढ़ी कोराना जांच, जानिए क्यों रोजाना लिए जा रहे 4000 से अधिक नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता: गोरखपुर में अचानक बढ़ी कोराना जांच, जानिए क्यों रोजाना लिए जा रहे 4000 से अधिक नमूने
Mon, 18 Oct 2021 07:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:42 PM IST
सार
गोरखपुर में कई दिनों से एक भी कोरोना के मरीज नहीं मिल रहे थे। ऐसे में रविवार को तीन कोरोना मरीज मिल गए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब प्रशासन एक दिन में लगभग चार हजार लोगों का कोरोना टेस्ट करवा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में रविवार को 21 दिनों के बाद तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या भी दो से बढ़कर पांच हो गई है। 4500 से अधिक नमूने प्रतिदिन जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भी भीड़ उमड़ रही है। विभाग के मुताबिक चार हजार के आसपास रोजाना आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। वहीं 500 जांच एंटीजन किट से की जा रही है। राहत की बात यह है कि इसमें कोरोना संक्रमित नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
शासन का मानना है कि त्योहार में लोग गैर राज्यों से आएंगे। ऐसे में जांच बढ़ाई जाए जिससे की सही समय पर संक्रमण को रोका जा सके। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 4500 नमूनों की जांच प्रतिदिन कराई जा रही है। बताया कि आरटीपीसीआर जांच पर शासन का ज्यादा जोर है। आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रतिदिन चार हजार नमूने बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
तीन शिफ्टों में कर रहे डेढ़ हजार से अधिक जांच
जिला अस्पताल के बगल में बने कोविड जांच सेंटर पर तीन शिफ्टों में जांच हो रही है। यहां पर तीन शिफ्टों में करीब डेढ़ हजार के आसपास नमूने लिए जा रहे हैं। यह नमूने एंटीजन के साथ-साथ आरटीपीसीआर के शामिल हैं। बताया कि एसजीपीजीआई में इलाज कराने वाले लोग आरटीपीसीआर जांच के लिए परेशान हैं।