फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   40 people got corona report negative in Basti

बस्ती में 40 लोगों ने कोरोना से जीती जंग, 14 नए मिले संक्रमित

Fri, 06 Nov 2020 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Nov 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
40 people got corona report negative in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बस्ती जिले में शुक्रवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 14 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक यहां 4611 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 4319 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को 40 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कोरोना संक्रमण में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में कोरोना के 202 केस सक्रिय हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 826 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक कुल 1,81,111 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुके हैं। जिले में कुल 111 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 67, हर्रैया में 26, भानपुर में 12 व रुधौली में तीन कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।


निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजें। डीएम ने अपील किया कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed