{"_id":"5fc295ca8ebc3eb8670bfcbd","slug":"4-new-corona-cases-found-in-kushinagar-gorakhpur-news-gkp3749343195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में कोरोना के चार और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में कोरोना के चार और मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में कोरोना के चार और मरीज मिले
पडरौना। शनिवार को भी जिले में कोरोना के चार नए केस मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या 5537 हो गई है। राहत की बात यह रही कि चार मरीज भी ठीक हुए। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या 49 पर रुकी है। इस बीमारी से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 220425 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार शनिवार को 3054 लोगों से नमूना लिया गया। देर शाम 1681 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें से 1677 लोग निगेटिव व चार लोग पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित पाए गए लोगों में दो फाजिलनगर क्षेत्र में तथा दो अन्य क्षेत्र के हैं। इसके अलावा पहले से संक्रमित चार लोग शनिवार को ठीक भी हुए। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5537 और ठीक होने वालों की संख्या 5428 हो चुकी है। अब तक 60 लोगों की मौत हुई है जबकि 49 एक्टिव केस हैं।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि अब जिले में संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.03 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों से कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।