{"_id":"69b5cf5a72ad913b140a3c75","slug":"39th-inter-university-youth-festival-held-in-chennai-from-march-10-to-14-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1257904-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में डीडीयू के छात्रों ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में डीडीयू के छात्रों ने जीते तीन पदक
विज्ञापन
चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में परचम लहराने वाली डीडीयू के विद्यार्थियों की टीम।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई में आयोजित 39वें अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में डीडीयू ने तीन पदक जीतने में सफलता हासिल की है।
10 से 14 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 120 विश्वविद्यालयों के लगभग 4000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डीडीयू की 10 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर रही थी। रंगोली विधा में रोहित प्रजापति ने अपनी कलात्मकता और सृजनात्मक दृष्टि का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मूक अभिनय में लाभांश गुप्ता, तनीषा यादव, पृथ्वी गुप्ता, सिद्धि निराला, आंचल शुक्ला, आशीर्वाद श्रीवास्तव व हिंद केसरी यादव ने ''जल संरक्षण'' विषय पर प्रभावशाली और संवेदनशील प्रस्तुति दी। इसमें टीम को चतुर्थ स्थान मिला।
इन्हीं छात्रों ने सांस्कृतिक यात्रा में भी हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय को कांस्य पदक दिलाया। टीम मैनेजर डॉ. हर्षवर्धन सिंह व अभिषेक श्रीवास्तव रहे। इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों के भीतर असीम प्रतिभा और सृजनात्मक क्षमता निहित है। आवश्यकता केवल उन्हें उपयुक्त मंच और अवसर प्रदान करने की है। डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे ने भी बधाई दी।