फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   39 toppers will get gold medal in MMMUT convocation

MMMUT: दीक्षांत समारोह में 39 टॉपरों को मिलेगा सोने का तमगा, मो. असद बने ओवरऑल टॉपर

Wed, 14 Sep 2022 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Sep 2022 01:54 PM IST
सार

एमटेक में छह टॉपरों को कुलपति स्वर्ण पदक तथा तीन को स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। सिविल इंजीनियरिंग में विशेष यादव, कंप्यूटर साइंस में अर्चना सिंह, इंफार्मेशन टेक्नालॉजी में अंशिता मालवीय, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में देवेश कुमार पांडेय, इलेक्ट्रानिक्स में विकास विश्वकर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में उमा दत्त चौबे को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

विज्ञापन
39 toppers will get gold medal in MMMUT convocation
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने 26 सितंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में पुरस्कार के लिए टॉपरों की सूची जारी कर दी है। कुल 39 टॉपरों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। बीटेके में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र मोहम्मद असद को कुलाधिपति समेत कुल पांच स्वर्ण पदक मिलेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक एक कुलाधिपति, 19 कुलपति तथा 19 स्मृति स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग में प्रदीप कुमार को कुलपति स्वर्ण पदक के अलावा स्व. लछन राय मेमोरियल स्वर्ण पदक, आईसीआई-अल्ट्राटेक सीमेंट स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में निखिल शुक्ला को कुलपति स्वर्ण पदक व स्व. मुन्नीलाल जैन मेमोरियल स्वर्ण पदक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अमित कुमार को कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. इं गौरीशंकर दास मेमोरियल स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र मोहम्मद असद को कुलाधिपति, कुलपति, स्व. देवकी देवी नागलिया मेमोरियल स्वर्ण पदक, आरएस सिंह-एमई ‘69’ स्वर्ण पदक (ओवर ऑल टॉपर बीटेक), क्लास 1994 स्वर्ण पदक दिया जाएगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में विजयपाल यादव को कुलपति स्वर्ण पदक, कालीचरन कन्दोई मेमोरियल स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल इंजीनियरिंग में मयंक राज तिवारी को कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. हरीप्रसाद गोयनका मेमोरियल स्वर्ण पदक, छात्राओं में ओवरऑल टॉपर  बनीं  इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की प्रज्ञा तिवारी को स्व. श्रीमती लीलावती देवी मेमोरियल स्वर्ण पदक तथा कंप्यूटर एंड साइंस की टॉपर स्वर्णिम मिश्रा को रोमेश चंद्रा एवं किशोरी देवी स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

 

पदकों की संख्या
पदक    संख्या    छात्र    छात्राएं
कुलाधिपति स्वर्ण पदक    01    01    -
कुलपति स्वर्ण पदक     19    12    07
स्मृति स्वर्ण पदक    19     12    07

बीबीए में साक्षी व एमबीए में ज्योति को स्वर्ण पदक
बीबीए की टॉपर साक्षी पांडेय को कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। जबकि, ज्योति जायसवाल को कुलपति स्वर्ण पदक व शिवनाथ सिंह मेमोरियल स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसी प्रकार, एमसीए में दो वर्षीय कोर्स में ओमेंद्र सिंह गक्खरे एवं तीन वर्षीय कोर्स में विशाल गुप्ता को कुलपति स्वर्ण पदक के अलावा बाबूलाल गोयल मेमोरियल स्वर्ण पदक मिलेगा।

एमटेक में कुलपति समेत नौ स्वर्ण पदक
एमटेक में छह टॉपरों को कुलपति स्वर्ण पदक तथा तीन को स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। सिविल इंजीनियरिंग में विशेष यादव, कंप्यूटर साइंस में अर्चना सिंह, इंफार्मेशन टेक्नालॉजी में अंशिता मालवीय, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में देवेश कुमार पांडेय, इलेक्ट्रानिक्स में विकास विश्वकर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में उमा दत्त चौबे को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

आकांक्षा, सदफ व शैफाली को एमएससी में स्वर्ण पदक
एमएससी भौतिक विज्ञान में आकांक्षा त्रिपाठी, मैथ में सदफ फात्मा तथा केमेस्ट्री में शैफाली मिश्रा को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed