फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   39 corona positive including doctors teenagers and children in Gorakhpur

Corona in Gorakhpur: डॉक्टर, किशोर और बच्चों समेत मिले 39 संक्रमित, 61 लोगों ने दी कोरोना को मात

Sat, 12 Feb 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Feb 2022 10:59 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,511 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 65,192 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 857 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
39 corona positive including doctors teenagers and children in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में शुक्रवार को 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एम्स की एक डॉक्टर, तीन बच्चे और किशोर शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 61 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 462 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों में बड़हलगंज और मोहद्दीपुर की 85 व 80 वर्ष की महिलाएं, एम्स की 20 वर्षीय छात्रा, सरदारनगर का 10 साल का बच्चा और 15 वर्षीय किशोर, आदर्शनगर की 16 वर्षीय किशोरी शामिल हैं। इनके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो, फातिमा अस्पताल में एक, रामचौरा, आदर्श नगर, खोराबार व बांसगांव में दो-दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,511 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 65,192 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 857 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

20 हजार से अधिक लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

कोरोना टीकाकरण के लिए शुक्रवार को 300 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 20 हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इनमें पहली डोज के लिए सात हजार से अधिक और दूसरी डोज के लिए 10 हजार से अधिक लोग बूथों पर पहुंचे थे। जिले में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 62 लाख 17 हजार से अधिक पहुंच गया है।

इनमें पहली डोज 36 लाख एक हजार से अधिक और दूसरी डोज 25 लाख 73 हजार से अधिक पहुंच गई है। जबकि, कुल प्रिकाशन डोज लगवाने वालों की संख्या 42 हजार से अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। पर्याप्त संख्या में बूथ संचालित किए जा रहे हैं। लोग बूथों पर आएं। सभी को टीका लगाया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed