फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   38 new Corona positives including three post office workers and four ARTO personnel in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में पोस्ट ऑफिस के तीन और एआरटीओ के चार कर्मी समेत मिले 38 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 25 Aug 2020 05:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Aug 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
38 new Corona positives including three post office workers and four ARTO personnel in Sant kabir nagar
कोरोना का सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में पोस्ट ऑफिस के तीन कर्मी और एआरटीओ कार्यालय के चार कर्मी समेत 38 लोग पॉजिटिव मिले है। अब तक 1822 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 19 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एआरटीओ कार्यालय के चार कर्मी और पोस्ट ऑफिस के तीन कर्मी शामिल है। जबकि दो स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन


खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 21, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में आठ, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में तीन, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक और बघौली ब्लॉक क्षेत्र में तीन लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि अन्य जनपद के दो लोग पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 45 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1822 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 19 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 246 लोग एक्टिव है। 1557 लोग ठीक हो चुके है। 1339 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2678 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
 

मृत वृद्धा की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र की एक 65 वर्षीय वृद्धा 13 अगस्त को सीएचसी खलीलाबाद में उपचार कराने आई थी। उसके सीने में दर्द था और उसे पहले से शुगर की बीमारी थी। एंटीजन से महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

महिला का नमूना लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। इधर उपचार के दौरान उसी दिन महिला की मौत हो गई थी। शव का अंतिम संस्कार कोविड के प्रोटोकाल के अनुसार हुआ था। मृत वृद्धा की रिपोर्ट एनटीपीसीआर में पॉजिटिव आई है। अब तक 19 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed