{"_id":"641bee720e5f96a49107adc8","slug":"37-lakhs-looted-by-giving-fake-appointment-letter-of-job-in-fci-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एफसीआई में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर हड़पे 37 लाख, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एफसीआई में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर हड़पे 37 लाख, जांच शुरू
Thu, 23 Mar 2023 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:45 AM IST
सार
पीड़ित ने आरोप लगाया कि नौकरी लगने की लालच में राजू सिंह व शंकर दयाल को आठ लाख रुपये दिया गया। एक महीने बाद फिर आरोपी फोन कर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। बताया कि अधिकारियों को मैनेज करना है। इन लोगों के कहने पर 10 लाख रुपये फिर दे दिए। लेकिन, एक साल बीतने के बाद न नौकरी मिली न रुपये, तब ठगी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के श्याम कुंज कॉलोनी स्थित एफसीआई ऑफिस में दो लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 37 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया। आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रुपये वसूले थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक कथित कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उसुरी सधना निवासी राहुल कुमार ने मंगलवार को शाहपुर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि गाजीपुर जनपद के शंकर दयाल राजभर जून 2022 में एफसीआई में नौकरी दिलाने की बातचीत करने के लिए उसे एफसीआई ऑफिस ले आए। यहां अशोक सिंह चौहान से मुलाकात कराई और बताए कि यह एफसीआई के अधिकारी हैं, इन्हीं के माध्यम से भर्ती होनी हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पहले थाने में भिड़े किन्नर, फिर आपस में पैर छूकर चले गए
विज्ञापन
इसके बाद 26 जून 2022 को एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाला बताया कि आप गोरखपुर के पादरी बाजार चौकी के पास आ जाइए। वहां पहुंचने पर देवरिया के राजू सिंह मिले और कहां की नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी हम लोगों की है। आप पहले आठ लाख रुपये दे दीजिए बाकी रुपये नौकरी लगने के बाद दीजिएगा।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि नौकरी लगने की लालच में राजू सिंह व शंकर दयाल को आठ लाख रुपये दिया गया। एक महीने बाद फिर आरोपी फोन कर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। बताया कि अधिकारियों को मैनेज करना है। इन लोगों के कहने पर 10 लाख रुपये फिर दे दिए। लेकिन, एक साल बीतने के बाद न नौकरी मिली न रुपये, तब ठगी होने की जानकारी हुई।
राहुल कुमार ने बताया कि हमारे मित्र गाजीपुर निवासी शफीक अहमद से भी आरोपियों ने 19 लाख रुपये नौकरी के नाम पर लिए हैं। राहुल कुमार की तहरीर पर मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने तीनों आरोपी गाजीपुर के सराय बहादुर निवासी शंकर दयाल राजभर, एफसीआई ऑफिस के पास रहने वाले अशोक सिंह चौहान, देवरिया के लार रोड कुडौला निवासी राजू सिंह उर्फ विवेक सागर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें: मां-बाप को बताया दरोगा बन गया, नौकायन पर ठगी करते पकड़ा गया
जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख हड़पे, केस दर्ज
शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक निवासी एजाज अहमद के खिलाफ बिहार निवासी नागेंद्र सिंह ने जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार प्रांत के जिला गोपालगंज थाना फुलवरिया के सोनगढ़वां निवासी नागेंद्र सिंह ने तहरीर में लिखा कि एजाज अहमद मेरे जिले का रहने वाला है। वह शाहपुर के पादरी बाजार स्थित तिनकोनिया नंबर एक में रहता है। 2019 में उससे मुलाकात हुई। वह बताया कि हम जमीन का कारोबार करते हैं। फिर जमीन के नाम पर 20 लाख ले लिए, लेकिन न तो जमीन मिली और न ही रुपये वापस किए जा रहे हैं।