फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   36 new corona patients found, no deaths even third day

गोरखपुर में कोरोना के मिले 36 नए मरीज, तीसरे दिन भी नहीं हुई कोई मौत

Fri, 13 Nov 2020 10:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
36 new corona patients found, no deaths even third day
covid 19 test - फोटो : iStock

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण में कमी और लगातार तीसरे दिन एक भी मौत नहीं होने से स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है। बृहस्पतिवार को नमूनों की जांच में 1281 निगेटिव व 36 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें शहर के 16 मरीज हैं।

विज्ञापन


सीएमओ श्रीकांत तिवारी के मुताबिक जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19443 हो गई है। इनमें से 18741 स्वस्थ हो चुके हैं। 387 सक्रिय मरीज हैं। अब तक 315 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि उत्साह पूर्वक दीपावली व छठ जरूर मनाएं लेकिन कोरोना से बचाव के नियमों को कतई न भूलें।
विज्ञापन


थोड़ी भी लापरवाही बरती गई तो यह महामारी दोबारा लौट सकती है। शारीरिक दूरी बनाकर बाजार जाएं। मास्क जरूर लगाएं। हाथों की सफाई साबुन-पानी से समय-समय पर करते रहें। सीएमओ ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी परिवार में अगर कोई एक सदस्य भी चूक करता है तो तमाम सतर्कताओं के बावजूद पूरा परिवार बीमारी की जद में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed