फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   34 new corona positive got in maharajganj

महराजगंज में मिले 34 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 3987

Thu, 01 Oct 2020 07:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Oct 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
34 new corona positive got in maharajganj
Corona testing - फोटो : PTI
महराजगंज जिले में बृहस्पतिवार को भी कोरोना के कुल 34 मामले सामने आए। इन मामलों के आने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव केस 5089 हो चुके हैं, इसमें से जहां 1030 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, वहीं 72 की मौत भी हो चुकी है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए. अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कुल 2293 लोगों की जांच हुई है तथा चार को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल सक्रिय मामले 3987 हैं।
विज्ञापन


अब तक होम आइसोलेशन में 3246 लोग हैं। बृहस्पतिवार को जो 34 नए मामले सामने आए हैं उनमें बृजमनगंज, सिसवां व धानी के दो-दो, महराजगंज के पांच, नौतनवां व परतावल के सात-सात, निचलौल, फरेंदा एवं अन्य जगहों के तीन- तीन मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर खोजे जाएंगे बुखार के मरीज

जिले में बृहस्पतिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दस्तक अभियान की शुरुआत हुई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय परिसर में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, शहर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सीएमओ ने आशा व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जांच करें। जांच के समय यदि बुखार, सांस लेने में तकलीफ व खांसी के मरीज मिलें तो उसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी जाए। ऐसे मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य इकाई पर भर्ती किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में साफ-सफाई कराई जाए, नालियों में जरूरी छिड़काव कराया जाए।

उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर तक जिले में दस्तक अभियान चलेगा। इसके बाद विशेष संचारी रोग नियंत्रण चलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे महीने चलेगा। इसमें नगर क्षेत्र की बेहतर साफ-सफाई नालियों में छिड़काव के अलावा शासन के निर्देश का पालन करें। इस मौके पर एसीएमओ द्वारा राजेंद्र प्रसाद, सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह, सुमन पांडेय, हरिकेश बहादूर, प्रशांत, शिल्पा, उषा, कंचन आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नौतनवां तहसील के जंगल गुल्हरियां में ग्राम प्रधान पीतांबर ने दस्तक अभियान का शुभारंभ किया।

दस्तक अभियान की सफलता पर जोर
 सदर खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय सदर में शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें दस्तक अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपने अपने क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। स्कूल में साफ-सफाई कराई जाए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सदर श्रीभागवत सिंह ने दस्तक अभियान को सफल बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर यूनिसेफ की प्रतिनिधि शालिनी त्रिपाठी, टीएन गोपाल, विजेंद्र, वेद प्रकाश, किरन त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed