MMMUT: पढ़ाई के अंतिम चरण में 307 मालवीयंस को मिली नौकरी, जानिए किसे मिला सबसे बड़ा पैकेज
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विमलेंदु को सबसे बड़ी सफलता, विद्यार्थियों को मिला पांच से 31 लाख तक का सालाना सैलरी पैकेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के बीटेक चतुर्थ वर्ष के 307 विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करने से पहले ही विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी मिली है। इसमें 144 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका चयन हाल ही में हुआ है। इन विद्यार्थियों को पांच से 31 लाख का तक का सालाना सैलरी पैकेज मिला है। सबसे अधिक 31 लाख रुपये का सालाना पैकेज इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्र विमलेंदु पांडेय को कंपनी ने दिया है।
प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो वीके द्विवेदी ने बताया कि 19 लाख रुपये के सैलरी पैकेज के साथ बड़ी सफलता पाने में कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की दिव्यांशी सिंह दूसरे स्थान पर हैं। दिव्यांशी को लोवे इंडिया ने ऑफर लेटर भेजा है। यह सभी विद्यार्थी विभिन्न चरणों की ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के बाद सफल घोषित किए गए हैं।
इस कंपनी से शुरुआती पैकेज 6.75 लाख रुपये का मिला है। इसके अलावा बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंचर में 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रो द्विवेदी ने बताया कि टीसीएस, विप्रो जैसी बड़ी कंपनियों ने अभी अपने प्लेसमेंट परिणाम की घोषणा नहीं की है। लिहाजा इस संख्या में बढ़ोतरी की संभावना अभी बनी हुई है।
विमलेंदु को 31 व दिव्यांशी को 19 लाख का पैकेज
31 लाख के सर्वाधिक सालाना सैलरी पैकेज पर चुने जाने वाले छात्र विमलेंदु पांडेय का चयन प्रतिष्ठित अमेरिकी कंपनी न्यूटैनिक्स ने किया है। विमलेंदु ने बताया अपनी इस सफलता से परिवार के लोग खासे उत्साहित हैं। कंपनी की मांग के मुताबिक तैयारी का उन्हें परिणाम मिला है। कंपनी द्वारा पूछे जाने वाले सवालों को लेकर उन्होंने अध्ययन के अतिरिक्त तैयारी की थी। उनके पिता शैलेंद्र पांडेय महाराणा प्रताप इंटर कालेज में बतौर प्रवक्ता कार्यरत हैं।
19 लाख के सैलरी पैकेज पर दिव्यांशी सिंह को लोवे इंडिया कंपनी ने चुना है। दिव्यांशी का कहना है कि उनकी मेहनत का परिणाम मिला है। इस चयन से वे खासा उत्साहित हैं। न्यूक्लियाई ग्रुप ने चयनित छात्रों को 16 लाख के सैलरी पैकेज दिया है। हमिंगवेव टेक्नोलॉजी कंपनी ने चयनित छात्रों को नौ लाख रुपये का पैकेज दिया है।
कंपनीवार विद्यार्थियों का चयन
कॉग्निजेंट : 144
एचसीएल टेक्नोलाजी : 32
एक्सेंचर : 30
आइबीएम : 29
हमिंगवेव : 23
इन्फोसिस : 18
जारो ग्रुप : 8
डैफोडिल : 5
टेक महिंद्रा : 4
हेक्सा व्यू : 3
न्यू जेनेसिस : 3
न्यूक्लीआई ग्रुप : 2
ई-लिटमस : 2
लर्निंग रुट्स : 2
लोवे इंडिया : 1
न्यूटैनिक्स इंक : 1