फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   30 found corona Positive including two MBBS students

Corona in Gorakhpur: एमबीबीएस के दो छात्रों समेत 30 मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 639

Tue, 08 Feb 2022 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Feb 2022 11:05 AM IST
सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,334 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 64,838 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 857 की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है।

विज्ञापन
30 found corona Positive including two MBBS students
कोरोना की जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के केवल 30 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। संक्रमितों में एमबीबीएस के दो छात्र, दो बालक और एक किशोरी शामिल हैं। वहीं, 44 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 639 हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एम्स में एमबीबीएस के दो छात्र, कौड़ीराम पांडेय की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी, कौड़ीराम में छह साल का बच्चा, बड़हलगंज में 10 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। इनके अलावा जिला कारागार में एक, रेलवे स्टेशन पर एक यात्री, तिवारीपुर में एक ही परिवार के दो लोग, रामजानकी नगर में एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,334 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 64,838 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 857 की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 हजार से अधिक को लगा कोरोनारोधी टीका  

गोरखपुर जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए सोमवार को 300 से अधिक बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 22 हजार से अधिक को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें पहली डोज के लिए छह हजार से अधिक और दूसरी डोज के लिए 13 हजार से अधिक लोग बूथों पर पहुंचे थे।


इसी क्रम में, स्वास्थ्य विभाग ने सहारा स्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के साथ टीकाकरण के लिए बूथ बनाए थे। इसमें 103 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ एपी त्रिपाठी,  संजोग सिंह, शंभू नाथ राय, त्रिभुवन सिंह, एसबी सिंह, मानवी मिश्रा, स्वास्थ विभाग की डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, पुष्पा गुप्ता, विनय कुमार, अर्चना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed