{"_id":"5fe3a69a8ebc3e3b850cfd7f","slug":"28-teachers-provided-counseling-gorakhpur-city-news-gkp3780848144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय तबादले : 28 शिक्षिकाओं ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय तबादले : 28 शिक्षिकाओं ने कराई काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरजनपदीय तबादले : 28 शिक्षिकाओं ने कराई काउंसिलिंग
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय तबादलों के लिए काउंसिलिंग की शुरुआत बुधवार को बीएसए कार्यालय में हुई। पहले दिन ऑनलाइन आवेदन करनेवाली 32 शिक्षिकाओं में से 28 ने दस्तावेज सत्यापित कराए हैं। शेष शिक्षकों की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को होगी।
कोर्ट की तरफ से अंतरजनपदीय तबादले पर लगी रोक हटा दी गई है।
ऐसी महिलाएं जो शादी से पूर्व स्थानांतरण का लाभ ले चुकी हैं और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जिले स्तर पर काउंसिलिंग 23 से 24 दिसंबर के बीच की जाएगी। काउंसिलिंग के बाद बीएसए जिले की सूची का डाटा 26 दिसंबर तक अपलोड करेंगे। उसके बाद 30 दिसंबर को स्थानांतरण की सूची प्रकाशित की जाएगी।
पूर्व में 438 ने किया आवेदन, 373 का हुआ सत्यापन
पूर्व में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले के 438 शिक्षकों ने आवेदन किया था। जिसमें से 373 का सत्यापन किया जा चुका है। इस संबंध में बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग की जा रही है। पहले दिन 28 शिक्षक काउंसिलिंग में शामिल हुए। शेष की काउंसिलिंग दूसरे दिन होगी।