{"_id":"6a34568d08381b633109ef2e","slug":"27-people-including-an-administrator-accused-of-assault-and-indecent-behavior-towards-women-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1358480-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रशासक समेत 27 पर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रशासक समेत 27 पर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप
Fri, 19 Jun 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र का मामला, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने और महिलाओं से अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के प्रशासक समेत 27 लोगों पर लाठी-डंडों से लैस होकर हमला करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे चौराहे पर स्थित नाई की दुकान पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित, उसकी बेटी, पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई और मरा समझकर छोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी और अन्य महिलाओं से भी मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। घायल पीड़ित को भटहट स्वास्थ्य केंद्र से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पीड़ित ने 18 जून को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।