फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   27 lakh dues on ITI recovery soon

गोरखपुर: आईटीआई पर 27 लाख रुपये बकाया, जल्द होगी वसूली

Fri, 18 Feb 2022 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Feb 2022 12:05 PM IST
सार

आईटीआई चरगावां के प्रिंसिपल सत्यकांत ने बताया कि बकाया राशि का कुछ नगर निगम को भुगतान कर दिया गया है, जल्द ही बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
27 lakh dues on ITI recovery  soon
आईटीआई चरगांवा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईटीआई चरगावां पर नगर निगम का 27 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। नगर निगम की ओर से एक-दो दिन में टैक्स वसूली की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को कर विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अभिषेक चौधरी और धर्मेंद्र गौड़ को टैक्स की कम वसूली पर नोटिस जारी किया गया। कर निरीक्षक निरंजन श्रीवास्तव, देवेंद्र मिश्रा और अनुराग शाही को लक्ष्य से कम वसूली पर चेतावनी जारी की गई।

विज्ञापन


इस दौरान जोन पांच के अधिकारी बीके लाल ने बताया कि आईटीआई पर 27 लाख रुपये टैक्स बकाया है। शुक्रवार या शनिवार को टैक्स की वसूली होगी। नामांतरण की समीक्षा के दौरान काफी मामले लंबित पाए गए। इस दौरान लिपिक नीलू गौतम के पास 145 फाइलें लंबित पाईं गईं। नीलू गौतम ने बताया कि इनमें 76 मामलों का निस्तारण हो चुका है। लेकिन, निस्तारण संबंधी ब्योरा कंप्यूटर में फीड नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय को नामांतरण संबंधी फाइलों का जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, आईटीआई चरगावां के प्रिंसिपल सत्यकांत ने बताया कि बकाया राशि का कुछ नगर निगम को भुगतान कर दिया गया है, जल्द ही बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने लिपिक का वेतन रोका

समीक्षा बैठक के दौरान यह मामला प्रकाश में आया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वरिष्ठ लिपिक रवि प्रताप सिंह ने कनिष्ठ लिपिक रमेश चंद्र त्रिपाठी को कर विभाग की फाइलें हस्तांतरित नहीं कीं। वहीं रमेश चंद्र त्रिपाठी ने इस संबंध में किसी उच्च अधिकारी को जानकारी भी नहीं दी। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने रमेश चंद्र त्रिपाठी का वेतन रोकने के साथ ही सेवानिवृत्ति वरिष्ठ लिपिक रवि प्रताप सिंह को पेंशन एवं अन्य देय भुगतान रोकने के लिए लेखाधिकारी को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed