फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2508 examiners will check six and a half lakh copies in thirteen days

Gorakhpur News: तेरह दिन में 2508 परीक्षक जांचेंगे साढ़े छह लाख कापियां

Fri, 15 Mar 2024 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
2508 examiners will check six and a half lakh copies in thirteen days
- 266 उपप्रधान परीक्षक हुए तैनात, पांच केंद्रों पर आज से शुरू होगा मूल्यांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया।जिले के पांच केंद्रों पर 16 मार्च से यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शुरू होंगा। इसके लिए जिले में कुल 2508 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 266 उपप्रधान परीक्षक तैनात रहेंगे। बोर्ड की ओर से जनपद को 6,49,075 कापियां उपलब्ध कराई गई हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियां का मूल्यांकन 16 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च तक चलेगा। इस बार 13 दिन में लगभग छह से सात लाख कापियाें की जांच जनपद स्तर पर होनी है। जिले के पांच केंद्रों पर जिसमें इंटर की कापियां राजकीय इंटर काॅलेज देवरिया, एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया, बाबा राघवदास इंटर कॉलेज देवरिया एवं हाईस्कूल की अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना एवं लाल करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर शामिल है।
विज्ञापन

---------


केंद्रों पर तैनात किए गए उपमुख्य परीक्षक और परीक्षक
करमचंद थापर इंटर कॉलेज में 202296 कापियों को जांचने के लिए 86 उपमुख्य परीक्षक, 896 परीक्षक, अशोक इंटर कॉलेज में 208209 कापियों के लिए 89 उपमुख्य परीक्षक व 903 परीक्षक, एसएसबीएल इंटर कॉलेज में 82434 कापियों के लिए 28 उपमुख्य परीक्षक व 286 परीक्षक, बीआरडी इंटर कॉलेज में 71066 कापियों के लिए 32 उपमुख्य परीक्षक, 283 परीक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज में 85070 कापियों के लिए 31 उपमुख्य परीक्षक व 287 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

मूल्यांकन के लिए जिले में इंटर के लिए तीन व हाईस्कूल की कापियों के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। उपमुख्य परीक्षक व परीक्षकों की सूची बोर्ड की ओर से आने के बाद संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है। शनिवार से पांचों केंद्रों पर कापियों के जांचने का पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके बाद मूल्यांकन शुरू होगा।
....वीरेंद्र प्रताप सिंह,डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed