फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25 thousand prize smuggler arrested in Kushinagar encounter

कुशीनगर: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Sat, 04 Sep 2021 04:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Sep 2021 04:17 PM IST
सार

गौ तस्करी में संलिप्त है यह इनामी अपराधी। पिकअप में सवार थे तस्कर, गोली लगने से एक गिरफ्तार, दो भाग निकले। गिरफ्तार तस्कर पर अलग- अलग थाने में दर्ज हैं सात मुकदमे

विज्ञापन
25 thousand prize smuggler arrested in Kushinagar encounter
महराजगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में शुक्रवार की रात कसया थाना क्षेत्र में पिकअप सवार तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के ईनामी एक तस्कर को गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। घायल तस्कर का इलाज चल रहा है। इसके खिलाफ कई थाने में मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ कसया पीयूषकांत राय की देखरेख में तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। तीन सितंबर की आधी रात में कसया थाना और स्वॉट टीम संयुक्त रूप से बैरिया चौराहे पर अपराधियों की धर-पकड़ में लगी थी। उसी समय सफेद रंग का बिना नंबर का एक पिकअप गोरखपुर की तरफ जाते हुए दिखा। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक पिकअप लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने एनएच से बंदोली नहर वाले रास्ते से भागने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि रास्ते में महुवाड़ी गांव से कुछ दूर चालक ने पिकअप खड़ा कर दिया और उसमें से तीन तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इससे पुलिस टीम में शामिल कसया थाना के आरक्षी लालजीत यादव घायल हो गए। पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा में फायरिंग की, जिससे पैर में गोली लगने से खुर्शीद शाह पुत्र मीरहसन निवासी जंगल हनुमानगंज, शेख टोलिया, थाना कोतवाली पडरौना घायल हो गया। अन्य दो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार तस्कर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्शीद शाह पर कुबेरस्थान थाने में मुकदमा दर्ज है तथा पुलिस उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित की है। इसके अलावा पडरौना कोतवाली और गोरखपुर के पिपराइच थाने में भी उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशुक्रूरता, सार्वजनिक क्षति निवारण सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास तमंचा, कारतूस, चाकू और बिना नंबर का पिकअप बरामद हुआ है। उसके गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कसया थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह एवं स्वॉट टीम प्रभारी एसआई अमित शर्मा शामिल और उनकी टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed