{"_id":"6aada752e949cc3add049c26","slug":"25-minutes-of-rain-causes-waterlogging-in-many-areas-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1455713-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 25 मिनट की बारिश से कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 25 मिनट की बारिश से कई इलाकों में जलभराव
Sat, 19 Sep 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शुक्रवार दोपहर हुई बारिश ने शहर की रफ्तार पर कुछ देर के लिए ब्रेक लगा दिया। दोपहर 2:15 बजे शुरू हुई बारिश करीब 25 मिनट बाद 2:40 बजे थमी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हुई। विजय चौक, टाउन हॉल, जिला अस्पताल, बैंक रोड, नखास और सिविल लाइंस स्कूल रोड पर बारिश के बाद पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़क के किनारे और निचले हिस्सों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि बारिश रुकने के कुछ घंटे बाद जलभराव का पानी निकल गया और स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन