{"_id":"5fc7b3f98ebc3e9bdc31bb55","slug":"23-new-corona-case-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मिले कोरोना के 23 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 426","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मिले कोरोना के 23 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 426
Wed, 02 Dec 2020 09:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। दिसंबर माह के दूसरे दिन बुधवार को केवल 23 नए मरीज मिले हैं। जबकि ठीक एक दिन पहले एक नवंबर को आंकड़ा 50 के करीब 46 पहुंचा था।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि एक भी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार 20126 पहुंच गई है। इनमें 323 की मौत हो चुकी है। 19377 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 426 है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दिसंबर माह के पहले दिन ही मरीजों की संख्या 50 के पास पहुंची थी। बुधवार को यह संख्या सिमटर 23 हो गई। इनमें शहर के 13 नए मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्रों की बात करें तो शाहपुर, चिलुआताल, राजघाट में एक-एक, गोरखनाथ दो और कैंट में सात मरीज मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में केवल नौ नए मरीज मिले हैं। इनमें खोराबार, चरगांवा, बांसगांव में दो-दो, सरदारनगर, गगहा और बांसगांव में एक-एक मरीज मिले हैं।
संक्रमितों में बशारतपुर, मोहद्दीपुर के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच प्रमुखता से की जा रही है।