फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   22 new corona patients found in the district

जिले में कोरोना के 22 नए मरीज मिले

Sat, 19 Dec 2020 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
22 new corona patients found in the district
जिले में कोरोना के 22 नए मरीज मिले
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना मरीजों का आंकड़ा पिछले तीन दिनों के अंदर 30 के अंदर सिमटकर रह गया है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर 22 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20637 पहुंच चुकी है।
अबतक 332 की मौत भी हो चुकी है। 19947 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 358 रह गए हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा शहरी क्षेत्र में मरीज मिले हैं। शहर में 12 और ग्रामीण क्षेत्र में आठ मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

शहरी थाना क्षेत्रों की बात करें तो शाहपुर, कोतवाली, रामगढ़ताल और तिवारीपुर में दो-दो मरीज, कैंट तीन और गोरखनाथ में एक मरीज मिले हैं। ग्रामीण थाना क्षेत्रों की बात करें तो खोराबार और चरगावां में चार-चार मरीज मिले हैं। इसके अलावा दो मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार अब काफी कम हो चुकी है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed