फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   211 students got campus placement in MMMUT

MMMUT: 211 विद्यार्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, एक को मिला 23.5 लाख रुपये का पैकेज

Tue, 09 Jan 2024 04:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Jan 2024 04:23 PM IST
सार

प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि एसेंचर में कुल 67 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। इन्हें 4.5 से 6 लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। इनमें बीटेक के करीब सभी शाखाओं के साथ ही एमसीए से भी विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है।

विज्ञापन
211 students got campus placement in MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने अपने विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में कैंपस प्लेसमेंट दिलाने में सफलता पाई है। तीन दिन के अंदर विभिन्न कंपनियों में कुल 211 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। ज्यादातर को 3.6 लाख से 6 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। एक विद्यार्थी को जेड स्केलर में 23.5 लाख रुपये का पैकेज मिला है। इस सत्र में कुल प्लेसमेंट की संख्या 466 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि कई राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आ रही हैं। इनमें तीन कंपनियों का परिणाम अब आया है। मोबाइल क्षेत्र की कंपनी डीबी टेक्नोलॉजी ने 143 विद्यार्थियों का चयन किया है। इन्हें प्रशिक्षण अवधि में 3.6 लाख रुपये का पैकेज कंपनी द्वारा दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों में 60 इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के और 83 मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के हैं। इस कंपनी में चयन के दौरान फाइनल इंटरव्यू कुल 190 विद्यार्थियों ने दिया था। सोमवार को इसका परिणाम आ गया।
विज्ञापन




 

एसेंचर में 67 विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट
प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि एसेंचर में कुल 67 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। इन्हें 4.5 से 6 लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। इनमें बीटेक के करीब सभी शाखाओं के साथ ही एमसीए से भी विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है।

एलएंडटी में 36 विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट
पिछले एक महीने में एलएंडटी में 36 विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट मिला है। इसी तरह आईबीएम में 17, आदित्य बिड़ला में 7, त्रिवेणी आलमीरा में 5 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। इसके अलावा टाटा एडवांस सिस्टम, मनीकरन पॉवर लि., एसवाईआरएमए एसजीएस के साथ ही एलएंडटी के भी कुछ परिणाम आना बाकी है।

 

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट में विश्वविद्यालय के छात्रों को बड़ी संख्या में सफलता मिली है। इसके लिए उन सभी को शुभकामनाएं। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि कैंपस से निकलने वाले हर विद्यार्थी को न सिर्फ अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट मिले, बल्कि अच्छा पैकेज भी मिले। कई बड़ी कंपनियों से प्लेसमेंट ड्राइव के लिए बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed