फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 youths swindled out of 20 lakh rupees on the pretext of jobs abroad

Gorakhpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 20 युवकों से 20 लाख ठगे

Mon, 19 Oct 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
20 youths swindled out of 20 lakh rupees on the pretext of jobs abroad
गीडा। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 20 युवकों से 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर गीडा पुलिस ने नेशनल टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक, कर्मचारियों और मकान मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मठमैल निवासी सुनील यादव समेत अन्य युवकों ने एसएसपी से शिकायत की थी। आरोप है कि नेशनल टूर एंड ट्रेवल्स के जरिए युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया था। इस पर करीब 20 युवकों ने कुल 20 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद एजेंसी के लोग वीजा और नौकरी के संबंध में पूछने पर टालमटोल करने लगे। काफी इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो युवकों ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर उन्हें कथित तौर पर फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर एजेंसी संचालक अजय साहनी, कर्मचारी जयरामन, प्रशांत गौड़ उर्फ दीपक, अक्षत प्रताप सिंह, पूजा निषाद निवासी हनुमान मंदिर, बेतियाहाता, रवि राय और मकान मालिक तापस यादव निवासी एकला बाजार, गीडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed