खुशखबर: नई रेल लाइन के लिए मिले 20 करोड़ रुपये, रेलवे ने जमीन अधिग्रहण के लिए भेजी सूची
सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन बिछाने के लिए 1320.75 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस बजट से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहजनवां से दोहरीघाट के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए केंद्र सरकार ने 20 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस बजट से जमीन अधिग्रहण का काम किया जाएगा। बजट मिलने से अब इस लाइन को बिछाने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।
सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन बिछाने के लिए 1320.75 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस बजट से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस रेल लाइन के लिए 535 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। अधिग्रहण के लिए रेल प्रशासन ने कुछ गांवों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी है।
12 रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे
सहजनवा से लेकर दोहरीघाट के बीच बनाए जाने वाले 12 स्टेशनों में एक जंक्शन, सात क्त्रससिंग स्टेशन और चार हाल्ट बनाने का खाका खींचा जा रहा है। इसमें सहजनवां, खजनी, उनवल, बांसगांव, गोला बाजार, बड़हलगंज, दोहरीघाट रेलवे स्टेशन समेत चार हाल्ट शामिल है। इस परियोजना के पूरी होने से गोरखपुर से बनारस की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। वहीं इस रेल मार्ग से लोग बलिया, छपरा, दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य महानगरों में जाने के लिए सीधे रेल सेवा से जुड़ जाएंगे। रेलवे परियोजना पूरी होने से क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होगा।
दोहरीघाट से 3 किमी दूर बनेगा स्टेशन
दोहरीघाट कस्बे से तीन किलोमीटर दूर गोठा गांव के पास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के लिए बजट जारी होने से सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सहजनवां-दोहरीघाट नई लाइन परियोजना के तहत 535 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है, जिसकी प्रक्त्रिस्या चल रही है। भूमि का प्लान तैयार कर उसका सत्यापन किया जा रहा है। लगभग 52 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव संबंधित जिला प्रशासन को भेजा गया है। अधिग्रहण के लिए 20 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है।