फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 beds reserved in the district hospital, doctors and staff alert

Gorakhpur News: होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीएचसी-पीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित

Tue, 03 Mar 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
20 beds reserved in the district hospital, doctors and staff alert
- जिला अस्पताल में 20 बेड सुरक्षित, डॉक्टर और स्टाफ अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। होली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी प्रमुख अस्पतालों में विशेष तैयारियां की गई हैं। मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए बेड, दवाएं, डॉक्टर और एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रखी गई हैं। जिले में सभी सीएचसी-पीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि 100 बेड टीबी अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 20-20 बेड आपात स्थिति के लिए सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल भर्ती की सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की ड्यूटी पहले से निर्धारित कर दी है। फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञों की विशेष तैनाती की गई है। पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। जिला अस्पताल में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक पहले से उपलब्ध करा लिया गया है। आपातकालीन दवाएं और चिकित्सा उपकरणों की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके साथ ही 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि सभी चिकित्सा इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed