{"_id":"6a5a997e8fbf3da5cc0e689f","slug":"1913-tonnes-of-tmt-bars-recovered-the-accused-used-to-unload-the-goods-from-the-truck-and-hide-them-at-a-roadside-eatery-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1388609-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा की फैक्ट्रियों से सरिया चोरी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा की फैक्ट्रियों से सरिया चोरी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- 19.13 टन सरिया बरामद, ट्रक से माल उतारकर ढाबे पर छिपाते थे आरोपी
- कम वजन में सरिया पहुंचने की शिकायत पर खुला मामला, सस्ते-महंगे दामों पर बेचने की थी साजिश
- पकड़े गए आरोपी में झारखंड के बोकारो निवासी जितेंद्र कुमार और महाराजगंज के नौतनवा निवासी अजय चौहान भी शामिल
गोरखपुर। गीडा औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्ट्रियों से ट्रकों में भेजी जा रही सरिया चोरी के गिरोह का सहजनवा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 19.13 टन चोरी की सरिया बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सहजनवा के पिपरा वार्ड नंबर-9 निवासी गुरजीत सिंह, देईपार पिपरौली निवासी अमित कन्नौजिया, झारखंड के बोकारो निवासी जितेंद्र कुमार और महाराजगंज के नौतनवा निवासी अजय चौहान के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, गीडा सेक्टर-23 स्थित गैलेंट कंपनी और अंकुर कंपनी से अलग-अलग जिलों के व्यापारियों के लिए सरिया भेजी जाती थी। पिछले कुछ समय से व्यापारियों ने कम वजन में माल मिलने की शिकायत की थी। फैक्टरी प्रबंधन की जांच में रास्ते में सरिया चोरी होने की आशंका सामने आने पर अंकुर कंपनी के प्रतिनिधि प्रेमनारायण शुक्ल और गैलेंट कंपनी के सुनील कुमार ने सहजनवा थाने में तहरीर दी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर भीटीरावत चकिया गांव के पास स्थित एक ढाबे पर चोरी की सरिया छिपाकर रखी गई है। दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गैलेंट कंपनी की 2,650 और अंकुर कंपनी की 16,480 किलोग्राम सरिया, कुल 19,130 किलोग्राम बरामद किया।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रकों और ट्रेलरों से सरिया चोरी कर उसे ढाबे पर डंप कर देते थे। बाद में अवसर मिलने पर उसे सस्ते या अधिक दामों पर बेच देते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका और इस तरह की अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।
सीओ गीडा कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद सरिया कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।