{"_id":"6ad5365d5fa62e2aca0cd9d0","slug":"18000-households-connected-to-the-rustampur-substation-will-receive-uninterrupted-power-supply-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1491171-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े 18 हजार घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े 18 हजार घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली
Mon, 19 Oct 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अब रुस्तमपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े 18 हजार घरों को निर्बाध बिजली मिलेगी। बिजली निगम ने एक अतिरिक्त लाइन बनाकर 33 केवी रुस्तमपुर उपकेंद्र को खोराबार उपकेंद्र से जोड़ दिया है। इससे बिजली आपूर्ति में फाल्ट होने पर खोराबार से आपूर्ति दे दी जाएगी।
बिजली निगम ने अब आसपास के उपकेंद्रों को एक दूसरे जोड़ने की योजना बनाई है। इसी क्रम में खोराबार को रुस्तमपुर उपकेंद्र से जोड़ा गया है। इससे बिजली आपूर्ति में दिक्कत आने पर भी उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली सप्लाई मिल जाएगी। मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नई लाइन को बिना लोड के सफलतापूर्वक शुरु किया गया है। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।