{"_id":"6aa5bf9e5c113df08c047c2b","slug":"18-pushcarts-and-street-vendor-stalls-were-removed-from-the-footpath-of-the-188-kilometer-long-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1448835-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 1.88 किलोमीटर लंबी सड़क के फुटपाथ से 18 ठेले-खोमचे हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 1.88 किलोमीटर लंबी सड़क के फुटपाथ से 18 ठेले-खोमचे हटाए गए
Sun, 13 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्तीनगर की सीएम ग्रिड फेज-एक की 1.88 किलोमीटर लंबी स्मार्ट सड़क लोकार्पण से पहले ही निर्माण संबंधी खामियों को लेकर नगर आयुक्त अजय जैन सख्त दिखे। नगर आयुक्त के निरीक्षण में चिह्नित कमियों के बाद शनिवार को प्रवर्तन दल ने स्मार्ट सड़क के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। वहीं, कार्यदायी संस्था मेसर्स शिवाश कंस्ट्रक्शन एंड ल्युमस इंफ्रा (जेवी) के कर्मचारी मौके पर निर्माण संबंधी कमियों को दूर करने में जुटे रहे।
राप्तीनगर हाइडिल स्टेशन से मतनहेलिया के मकान होते हुए दूरदर्शन केंद्र के रास्ते मेडिकल कॉलेज रोड और निजी अस्पताल से शाहपुर थाना होते हुए मेडिकल कॉलेज रोड तक स्मार्ट सड़क विकसित की जा रही है। 45.03 करोड़ रुपये की इस परियोजना को 30 मई तक पूरा होना था लेकिन संशोधित समयसीमा के बावजूद कई काम अधूरे हैं। शनिवार को फुटपाथ पर लगे 18 ठेले-खोमचों को हटवाया गया। इसके अलावा उखड़े और खराब पेवर टाइल, सही लेवल पर नहीं लगे चैंबर, डक्ट के बाहर बिजली के तार और अधूरे इलेक्ट्रिकल पैनल का काम चलता मिला। नगर निगम के अवर अभियंता शोभित शेखर भी मौके पर मौजूद रहे।
कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को पेवर ब्लॉक्स और एफआरपी चैंबर की फिनिशिंग के साथ भूमिगत केबलिंग का काम रविवार शाम तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक पोलों पर चिपकाए गए पोस्टर भी हटवाए गए।