फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   176 children destitute from Corona will get financial assistance

राहत: कोरोना से बेसहारा हुए 176 बच्चों को मिलेगी आर्थिक सहायता, गोरखपुर में होगा सजीव प्रसारण

Tue, 20 Jul 2021 09:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jul 2021 09:29 PM IST
सार

लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे बाल सेवा योजना का शुभारंभ, गोरखपुर में होगा सजीव प्रसारण
 

विज्ञापन
176 children destitute from Corona will get financial assistance
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना से बेसहारा हुए गोरखपुर जिले के 176 बच्चों को 22 जुलाई को एक साथ तीन महीने की आर्थिक मदद के तौर पर 12-12 हजार रुपये दिए जाएंगे। इन सभी के आवेदनपत्रों की जांच प्रक्रिया के बाद मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे बाल सेवा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसका लाइव प्रसारण गोरखपुर के एनेक्सी भवन में भी होगा। जिला प्रोबेशन विभाग की तरफ से सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। साथ ही कमिश्नर, डीएम, एसएसपी समेत कई प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

 
जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि जिले में छह ऐसे बच्चें हैं, जिनके माता-पिता, दोनों की कोरोन संक्रमण से मौत हो गई। बाकी 170 बच्चों में से किसी की मां तो किसी के पिता की कोरोना से जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार इन बच्चों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के साथ ही उनके रहने-खाने और पढ़ाई की भी व्यवस्था करेगी। ज्यादातर बच्चे अपने माता-पिता में से किसी एक के पास या फिर रिश्तेदार के पास हैं। विभाग इन सभी की निगरानी कर रहा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed