फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   17 questioned in Kartikeya murder case; eight teams engaged in the investigation.

Gorakhpur News: कार्तिकेय हत्याकांड में 17 से पूछताछ, आठ टीमें जांच में जुटीं

Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
17 questioned in Kartikeya murder case; eight teams engaged in the investigation.
गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में व्यापारी के बेटे कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की हत्या की जांच में पुलिस ने अब तक 17 लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिनसे घटना से पहले 24 घंटे में कार्तिकेय की फोन पर बातचीत हुई थी। गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद कई लोगों को छोड़ दिया गया। गैंगस्टर टिक्का सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस संदिग्ध संपर्कों और पुराने विवादों की कड़ियां जोड़ रही है।
विज्ञापन

बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र कार्तिकेय बुधवार रात खाना खाने के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर बरामदे में सोने गया था। यहां परिवार के मवेशी, ट्रैक्टर और कृषि उपकरण रखे रहते हैं। बृहस्पतिवार भोर में वह घायल हालत में मिला। पुलिस की जांच में धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट मिली। माथे के दाहिने और सिर के पिछले हिस्से में भी चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ कार्तिकेय का मोबाइल कब्जे में लिया है। मोबाइल बुधवार रात करीब नौ बजे तक ऑनलाइन था। इसके बाद संपर्क में रहे लोगों की कॉल डिटेल और बातचीत की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed