फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   17 players from UP team will participate in Asmita Women's Rowing Championship

Gorakhpur News: यूपी टीम से 17 खिलाड़ी करेंगे अस्मिता महिला रोइंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग

Mon, 11 May 2026 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
17 players from UP team will participate in Asmita Women's Rowing Championship
गोरखपुर। रामगढ़ताल में 12 मई से शुरू हो रही अस्मिता राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप के लिए 17 सदस्यीय यूपी रोइंग टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टीम यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में देशभर की 20 से अधिक राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के लिए टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू गया है। सोमवार को झारखंड और उड़ीसा की टीमें गोरखपुर पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को खिलाड़ी अभ्यास शुरू करेंगी। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन बुधवार को होगा।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की ओर से अस्मिता महिला रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन रामगढ़ताल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 12 से 16 मई तक आयोजित की जाएगी। सोमवार से टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंगलवार को खिलाड़ी अभ्यास के लिए रामगढ़ताल में उतरेंगे। वहीं प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 13 को होगा। फाइनल मुकाबले 16 मई को होंगे। प्रतियोगिता में अंडर-15, अंडर-19 और ओपन वर्ग में चार-चार इवेंट आयोजित किए जाएंगे। सभी स्पर्धाएं 1000 मीटर की होंगी। आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को पेशेवर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन





यूपी टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
ओपन वर्ग में अनवीर कौर हीरा, रानी कुमारी, अंकिता कुमारी, नीलू कुमारी, सुलेगा मुर्मु, संजू कुमारी, अनुष्का पटेल, रूपल यादव, अभया भारती, अंडर-19 में योना सेनगुप्ता, कनक निषाद, अंशू, काजल पाल, जसकरनवीर सिंह और अंडर-15 में यशिता मिश्रा व दिव्यांशी शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed