{"_id":"6a1212e445d83dd40008dd7f","slug":"16-petrol-pumps-in-the-city-are-dry-with-long-queues-at-many-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1331091-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में 16 पेट्रोल पंप सूखे: दोपहर तक डीजल-पेट्रोल खत्म, लंबी कतारों में घंटों फंसे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में 16 पेट्रोल पंप सूखे: दोपहर तक डीजल-पेट्रोल खत्म, लंबी कतारों में घंटों फंसे वाहन चालक
Sun, 24 May 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 24 May 2026 02:19 AM IST
सार
बरगदवां चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही। जिला आपूर्ति विभाग की 20 सदस्यीय टीम ने सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निरीक्षण कर 16 पेट्रोल पंपों के सूखे होने की सूचना डीएसओ को दी।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगी लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिले में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की किल्लत बनी रही। कई पेट्रोल पंपों पर दोपहर तक ईंधन खत्म हो गया। दोपहर दो बजे तक 16 पंपों सूख चुके थे। हालांकि, कुछ पंपों पर डीजल नहीं था केवल पेट्रोल की आपूर्ति हो रही थी। वहीं, शाम तक बैतालपुर डिपो से 136 टैंकरों जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचे। उसके बाद पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कराई गई।
विज्ञापन
पंपों पर सुबह से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। बरगदवां चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही। जिला आपूर्ति विभाग की 20 सदस्यीय टीम ने सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निरीक्षण कर 16 पेट्रोल पंपों के सूखे होने की सूचना डीएसओ को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित ऑयल कंपनियों को तुरंत टैंकर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद बैतालपुर डिपो से 136 टैंकरों के जरिए जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कराई गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि देर शाम तक सभी प्रभावित पंपों पर ईंधन पहुंचाया गया।
विज्ञापन