फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   16 Indians from nearby areas including Gorakhpur are stranded in Libya, appealed for rescue by sending a video

वतन वापसी की गुहार: ' लीबिया में फंस गए है हम...वापस बुला लो', बिना राशन-पानी के फंसे हैं 16 भारतीय

Mon, 11 Nov 2024 11:31 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 11:31 AM IST
सार

भारतीय दूतावास की पहल पर कंपनी ने यहां फंसे 19 भारतीयों में से बिहार छपरा के धर्मेंद्र सिंह, आजमगढ़ के सत्येंद्र यादव व तिघरा के वीरेंद्र को भारत भेजा था। बाकियों को 15 नवंबर तक भेजने का वादा किया था, लेकिन उसके बाद अभी तक किसी को नहीं भेजा गया। इन्होंने वीडियो में भारत सरकार से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
16 Indians from nearby areas including Gorakhpur are stranded in Libya, appealed for rescue by sending a video
भारत सरकार( सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

लीबिया के बेनगाजी में फंसे 16 भारतीयों के दिन बहुत मुश्किल से गुजर रहे हैं। उन्हाेंने एक बार फिर शनिवार की रात अपने घर वालों को वीडियो भेज अपनी पीड़ा बताई। वीडियो में कहा है कि उनके पास न खाने के लिए राशन है और न पीने के लिए पानी। कंपनी मालिक भी घर भेजने को तैयार नहीं हो रहा है।उन्होंने भारत सरकार से वापसी कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


लीबिया में फंसे यह भारतीय दूसरे देश के साथियों के मोबाइल से वह वीडियो भेज रहे हैं। भारतीय दूतावास की पहल पर कंपनी ने यहां फंसे 19 भारतीयों में से बिहार छपरा के धर्मेंद्र सिंह, आजमगढ़ के सत्येंद्र यादव व तिघरा के वीरेंद्र को भारत भेजा था। बाकियों को 15 नवंबर तक भेजने का वादा किया था, लेकिन उसके बाद अभी तक किसी को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन


इन्होंने वीडियो में भारत सरकार से गुहार लगाते हुए कहा है कि वह लीबिया के बेनगाजी शहर में स्थित एक सीमेंट की कंपनी में काम करने के लिए घर से आए थे। यहां आने के कुछ महीने बाद उन्हें बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास की एक महिला अधिकारी ने दुबई निवासी कंपनी के मालिक से बात कर उनके वतन वापसी के लिए कहा था। कुछ ही दिन बाद उनके साथ रह रहे तीन लोगों को कंपनी मालिक ने घर भेजा। अन्य को भी भेजने का वादा किया, लेकिन वह नहीं भेज रहे हैं।

गोरखपुर और अन्य जिलों के लोग
वीडियो में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़ सहित अन्य जिलों के 16 भारतीय दिख रहे हैं। इसमें गोरखपुर से गगहा थाना क्षेत्र के गुरमाही निवासी धर्मेंद्र कुमार, इटकौली निवासी अब्बास अली, झंगहा थाना क्षेत्र के सिहोरवा निवासी मिथिलेश विश्वकर्मा, विशाल, राजकुमार साहनी और महुअरकोल निवासी तबरेज खान शामिल हैं।


वहीं, देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी अबरार अली, सरांव खुर्द निवासी कन्हैया, रुद्रपुर थाना के सिलहटा निवासी मुकेश यादव, छपरा खुर्द के रामनाथ चौहान, तिघरा खैरवा निवासी वीरेंद्र कुमार, कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी सत्यम यादव समेत अलग-अलग जिलों के रहने वाले भारतीय हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed