{"_id":"5ec4a3fcf513ee191516e359","slug":"150-bed-corona-hospital-will-built-in-sports-college-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस कॉलेज में बनेगा कोरोना अस्पताल, संक्रमितों के इलाज के लिए मिलेगी ये खास सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस कॉलेज में बनेगा कोरोना अस्पताल, संक्रमितों के इलाज के लिए मिलेगी ये खास सुविधा
Wed, 20 May 2020 08:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 08:59 AM IST
सार
- कोरोना: स्पोर्ट्स कॉलेज में 150 बेड का एक और अस्पताल तैयार होगा
- संक्रमितों के इलाज के लिए महिला छात्रावास में उपलब्ध कराई जाएंगी सुविधाएं
- एल-1 समकक्ष एक अस्पताल पहले से मौजूद, कमिश्नर-डीएम ने जांची व्यवस्था
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज को अस्पताल बनाने को लेकर निरीक्षण करते कमिश्नर जयंत नार्लीकर व अन्य प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए शहर में 150 बेड का एक और अस्पताल बनेगा। इसे वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित बालिका छात्रावास में तैयार किया जाएगा। कॉलेज में एल-1 समकक्ष अस्पताल पहले से है। कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मंगलवार को स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे थे।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान ही कमिश्नर ने कॉलेज के बालिका छात्रावास में भी 150 बेड का अस्पताल तैयार करने का निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग को इसे शासन से नोटिफाई कराने के लिए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर देने को कहा। कमिश्नर ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
ऐसे में जिले में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा चिकित्सालयों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि एल-1 समकक्ष चिकित्सालय बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाए।
कमिश्नर ने सीएमओ के साथ ही अपर निदेशक स्वास्थ्य को कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर लोगों की सघन जांच करने के निर्देश दिया।
इंसेफेलाइटिस के रोकथाम की भी तैयारी शुरू
कोरोना संकट के बीच ही इंसेफेलाइटिस एवं वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने 23 मई को इस बीमारी के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक बुलाई है।