{"_id":"5f6738b8fc7b213d722b6b28","slug":"15-new-corona-positive-found-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 199","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 199
Sun, 20 Sep 2020 04:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Sep 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
संतकबीरनगर में रविवार को आई रिपोर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले सात लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1645 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2400 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 31 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में चार, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली बाजार ब्लॉक क्षेत्र में चार, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में तीन, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में एक,पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक और अन्य जिले से स्थानांतरित एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
पूर्व में पॉजिटिव मिले सात लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2400 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 31 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 199 लोग एक्टिव है। 2170 लोग ठीक हो चुके है।
विज्ञापन
1645 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2706 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले बेलहर क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्ध की नौ सितंबर को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। जिसका केस गोरखपुर से संतकबीरनगर जिले को स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसके बाद मृतकों की संख्या 31 हो गई है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है।