{"_id":"6379f25f205b1d2b6911c137","slug":"147245-students-will-give-board-exam-in-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2022-23: यूपी बोर्ड में 1,47,245 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा, सत्यापन आज होगा पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2022-23: यूपी बोर्ड में 1,47,245 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा, सत्यापन आज होगा पूर्ण
Sun, 20 Nov 2022 02:54 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Nov 2022 02:54 PM IST
सार
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि सत्र 2022-23 की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022-23
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2022-23 में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है। परीक्षा में 1,47,245 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, जिले के 485 माध्यमिक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कार्य आखिरी चरण में है। रविवार तक इसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जिले में केंद्र निर्धारण कवायद हाल ही में प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत केंद्र निर्धारण जांच समिति की ओर से माध्यमिक विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
समिति में एसडीएम, तहसीलदार, इंजीनियर के साथ एक राजकीय विद्यालय प्रधानाचार्य शामिल होते हैं। जो विद्यालय के अक्षांश, देशांतर, कंप्यूटर, सीसीटीवी, कमरे, दूरी, लोहे का गेट, बाउंड्री सहित विभिन्न बिंदुओं का सत्यापन किया जाता है।
विज्ञापन
इसकी पूरी रिपोर्ट कार्यालय की ओर से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाती है। रविवार तक शासन की ओर से इस लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश मिला है। सत्र 2021-22 में 199 केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन हुआ था।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि सत्र 2022-23 की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।